बिहार

Bihar: दोस्त के साथ घूमने निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया; छह लोग गिरफ्तार

आरा। जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में नौ को नामजद आरोपी बनाया था. भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्यानंद यादव, बाबुधन यादव, संतोष कुमार राय, रंजीत कुमार राय और टुन्ना राय के अलावा परमात्मा राय को गिरफ्तार किया गया है।

इधर, गुरूवार को पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल आरा में कराया गया। इसके बाद कोर्ट में 164 के तहत बयान कराया जाएगा। वहीं, पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। पकड़े गए लड़कों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म करते वीडियो क्लिप भी मिला है।

पीड़िता की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है, जो कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता इंटर की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि किशोरी 12 जुलाई को रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए आरा आई थी। वह अपने करीबी दोस्त के साथ बाइक से घुमने के लिए गुंडी-पैगा रोड में बाइक से गई हुई थी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों की नजर उनपर पड़ी थी।

दूल्हा छिपा रहा था गंजापन, सेहरा हटाया तो निकल गए नकली बाल; दुल्हन के घरवालों ने जमकर पीटा विग लगाकर कर रहा था दूसरी शादी

आरोपियों ने दोनों को पकड़कर करीब एक किलोमीटर अंदर बारा गांव के बगीचे में ले गए थे। युवकों ने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट किया। तीन आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जबकि, दो वीडियो बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार चार आरोपी किशोरी को उठाकर ले गए थे। दो वीडियो बना रहे थे। जबकि, अन्य सहयोग में थे। इस घटना के बाद सदर एएसपी चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई कर छह को धर दबोचा।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विवेक कुमार शामिल थे। पुलिस ने पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म एक्ट के तहत प्राथमिकी की है।

Patna Lathicharge: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष को आईं गंभीर चोटें, ICU में भर्ती; पूर्व सांसद भी चोटिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button