Thursday, June 19, 2025
Homeबिहारपश्‍च‍िम चंपारण में प्रेमी- प्रेम‍िका की अनोखी शादी, जातीय बंधन तोड़कर पर‍िवार...

पश्‍च‍िम चंपारण में प्रेमी- प्रेम‍िका की अनोखी शादी, जातीय बंधन तोड़कर पर‍िवार वालों ने ल‍िया यह फैसला, कोच‍िंग में हुआ प्‍यार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


पश्‍च‍िम चंपारण: बिहार के पश्‍च‍िम चंपारण में एक अद्भुत प्रेम कहानी फ‍िर शादी कराने का मामला सामने आया है। स्‍वजनों की नजरों से छिपकर दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। धीरे-धीरे इस प्रेम कहानी की जानकारी स्‍वजनों तक पहुंची। फ‍िर प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। 


प्रेम प्रसंग को परवान चढ़ाने के लिए घर से भागे प्रेमी युगल के स्वजनों ने जातीय बंधन को तोड़कर बच्‍चों की खुशी के लिए शादी करा दी। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गुरुवार को बखरिया पंचायत स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में दोनों ने शादी रचा ली।


बताया जाता हैं कि पूर्वी चंपारण के फुलवरिया पंचायत के वार्ड 3 निवासी साहेब कुमार मझौलिया के सेनुवरिया पंचायत में एक कोच‍िंग का संचालन करता था। कोच‍िंग में पढऩे के लिए आई करीना कुमारी एक – दूसरे को प्रेम करने लगे। 10 दिन पहले घर छोड़कर फरार हो गए। 


मुजफ्फरपुर में आकर रहने लगे। जैसे ही सकी भनक दोनों के परिजनों को मिली। परिजन अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रेमी युगल को बुलाया और आपसी सहमति से शादी करा दी। मौके पर फुलवरिया के समाजसेवी धर्मेंद्र पांडेय, उदय पाण्डेय, विजय कुमार, जयकांत मिश्रा, राधेश्याम पांडेय एवं रुलही पंचायत के मुखिया पति मनील स‍िंह, सरपंच भूषण दुबे, वार्ड सदस्य जलेसर राम आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News