72 Hoorain: ‘मैं नहीं डरता, आतंकवाद के खिलाफ लड़ूंगा…’, धमकी मिलने पर बोले फिल्ममेकर अशोक पंडित
72 Hoorain: फिल्म 72 हूरें के मेकर अशोक पंडित को धमकी मिली है। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकाया गया है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मिली है। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा, ‘मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा था… मैं उन सभी लोगों से कहूंगा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है जो मेरे लिए अहम है क्योंकि मैंने कश्मीर में आतंकवाद को करीब से देखा है।
72 हूरें एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म
अशोक पंडित ने कहा कि 72 हूरें फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसका संबंध कुरान और इस्लाम से हो। हम आतंकवादी संगठनों के बारें में बात कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है, जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर हैं। साथ ही उनके अलावा इस फिल्म में राशिद नाज, अशोक पाठक और नटोतम बेन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
#WATCH मेरी फिल्म 72 हूरें आज रिलीज हुई है। लोग उसे बहुत प्यार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे जान की धमकी भरे कॉल आ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी धमकियां मिल रही हैं। मुझे धमकियां मिलते ही मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुंबई CP को सुरक्षा देने के लिए… pic.twitter.com/EySXECN3se
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2023
इसे अंग्रेजी और 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी के अलावा इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषा में भी रिलीज की गई है।